भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

हरिद्वार में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का दम, MGM स्कूल के खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8th ISF National Karate Championship 2026 का आयोजन उत्तराखंड के हरिद्वार में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 24 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

इनमें भिलाई की फ्लाइंग फीट मार्शल आर्ट अकादमी के 8 खिलाड़ी, जो MGM पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं, तथा बिलासपुर के 16 खिलाड़ी शामिल हैं।

भारती
Sarada

फ्लाइंग फीट मार्शल आर्ट अकादमी के प्रशिक्षक रंजन डे ने बताया कि सभी खिलाड़ी लंबे समय से कठिन अभ्यास और अनुशासित प्रशिक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को देखते हुए उन्हें प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। रंजन डे ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और MGM पब्लिक स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन सेंट थॉमस आश्रम कैलाश नगर में किया गया। यहां फादर Libin Vinoj ने बच्चों को संबोधित करते हुए मार्शल आर्ट की दैनिक जीवन में उपयोगिता, अनुशासन, आत्मसंयम तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने खिलाड़ियों को सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Ad

इस अवसर पर खिलाड़ियों को जीत का आशीर्वाद भी प्रदान किया गया। बच्चों और उनके अभिभावकों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी को उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज