Breaking News
● भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी लापरवाही: कोक ओवन में क्रेन पलटने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल ● प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन का जीवंत मंचन, लाइट एंड साउंड शो में शामिल हुए कन्हैया सोनी ● GENNEXT संवाद में कन्हैया सोनी की सहभागिता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन ● डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ बमें मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल ● रायपुर में हैवानियत की हद! 3 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोप, AIIMS का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ● दुर्ग के प्राचीन मां शीतला मंदिर में 11 अक्टूबर से गूंजेंगे जयकारे, मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाएगा बैगापारा ● दया सिंह का बड़ा धार्मिक आमंत्रण: खुर्सीपार में माता रानी के दर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को दिया न्योता ● भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना विश्व पर्यावास दिवस ● छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग के नियमों में बड़ा बदलाव: नेगेटिव लिस्ट मॉडल लागू, अब लोगों को मिलेंगे ये फायदें ● बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य शासन को नोटिस जारी, किया जवाब-तलब ● छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अफसरों की नई पदस्थापना, किसे कहां मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट ● सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही कुलदीप के चेहरे पर दिखा खौफ, रायपुर जेल भेजा जाएगा ● महतारी वंदन की 32वीं किश्त से महिलाओं को आर्थिक संबल, कन्हैया सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया स्वागत ● भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस: मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन ● नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने मनाया "काला दिवस" ● विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को: इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, कई बड़े फैसलों पर होगा मंथन ● BREAKING NEWS: भिलाई की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की लपटें—5 किमी दूर तक दिखा काला धुआं, मजदूरों के घायल होने की सूचना ● छत्तीसगढ़: कोल लेवी मामले में जांच का दायरा बढ़ा, ईओडब्ल्यू ने आईएएस जयप्रकाश मौर्य की भूमिका पर लगाए आरोप ● Bollywood के मशहूर अभिनेता Nana Patekar के निधन से टूटा सिनेमा जगत, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस ● गोवा जूनियर वेस्ट ज़ोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के छत्तीसगढ़ी पदक विजेताओं ने खेल निदेशक आकांक्षा शिक्षा खलखो से की मुलाकात; हर संभव सहायता का मिला भरोसा ● भिलाई-दुर्ग में गूंजी ‘सेवा संकल्प’ की ज्योति, PM मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर को किया याद; कन्हैया सोनी समेत कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा-समर्पण का संकल्प ● अपनों ने ठुकराया तो समाज ने अपनाया: 11 दिन से लावारिस पड़ी थी खारुन नदी में मिली युवक की लाश, कुम्हारी थाना और सर्व समाज कल्याण समिति ने सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार ● छत्तीसगढ़: मतदाता सूची से छूटे 19 लाख नाम जुड़ेंगे, एक महीने का विशेष अभियान शुरू ● छत्तीसगढ़ में ठगों से सावधान: गृह मंत्री का फर्जी PA बनकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ● सरकारी हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में क्या हुआ ऐसा? 4 साल की देरी के बाद साय सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट ● विराट कोहली से जुड़े 5 करोड़ के दावे ने मचाई सनसनी: अब सामने आया ऐसा सच कि प्रवक्ता को देनी पड़ी सफाई,आखिर क्या है पूरा मामला? ● नवरात्रि में हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश ● छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल ● EC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल: राहुल-प्रियंका समेत ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता गिरफ्तार, SIR के विरोध में दिल्ली में सियासी संग्राम”देखिए वीडियो... ● भारती विश्वविद्यालय : फैकल्टी आफ फार्मेसी मे मना राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह ● कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद मनोज कुमार पांडेय की पूजनीय माताजी श्रीमती दुर्गावती पांडेय का निधन,रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार,परिवार में छाया गहरा शोक ● रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: दिल्ली का सफर हुआ आसान...,अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब हफ्ते में दो दिन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी ● प्रगति भवन, भिलाई में ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर ‘स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन ● संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 ● रिसाली से कांग्रेस का रणघोष: भूपेश बघेल-ताम्रध्वज साहू की हुंकार, मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में चुनावी जंग के लिए तैयार संगठन, बोले—पूरी ताकत से लड़ेंगे निगम चुनाव ● भिलाई के फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में लगी आग: कक्षाओं में मौजूद थे बच्चे,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की प्रारंभिक जानकारी ● अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर्ड प्रोफेसरों की बंद पेंशन बहाल करो - मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ● छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ आरोपी आज पेश होंगे कोर्ट में,जानिए क्या है पूरा मामला? ● भिलाई में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत का आरोप: तबीयत बिगड़ी तो सामने आई दरिंदगी, 45 वर्षीय मकान मालिक गिरफ्तार ● कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले - इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा ● हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प - हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह ● छत्तीसगढ़: सिर्फ 1 हजार रुपए के लिए दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या..., जंगल में ले जाकर सिर पर बरसाई लकड़ी,नदी में बहाए हथियार और मोबाइल ● छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट ● मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले ● सत्संग से ही मिलता है जीवन का विवेक, संत की पहचान के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी - आचार्य युवराज पांडेय ● छत्तीसगढ़: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन..., लगायेगी चार फेरे,जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल ● वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च की तैयारी में जुटी दुर्ग कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग ● दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती पर राजभवन की रोक: नियुक्ति-साक्षात्कार भी स्थगित,जांच की होगी निगरानी ● अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश - आचार्य युवराज पांडेय जी महाराज ● गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
• भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी लापरवाही: कोक ओवन में क्रेन पलटने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल • प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन का जीवंत मंचन, लाइट एंड साउंड शो में शामिल हुए कन्हैया सोनी • GENNEXT संवाद में कन्हैया सोनी की सहभागिता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन • डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ बमें मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल • रायपुर में हैवानियत की हद! 3 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोप, AIIMS का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार • दुर्ग के प्राचीन मां शीतला मंदिर में 11 अक्टूबर से गूंजेंगे जयकारे, मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाएगा बैगापारा • दया सिंह का बड़ा धार्मिक आमंत्रण: खुर्सीपार में माता रानी के दर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को दिया न्योता • भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना विश्व पर्यावास दिवस • छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग के नियमों में बड़ा बदलाव: नेगेटिव लिस्ट मॉडल लागू, अब लोगों को मिलेंगे ये फायदें • बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य शासन को नोटिस जारी, किया जवाब-तलब • छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अफसरों की नई पदस्थापना, किसे कहां मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट • सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही कुलदीप के चेहरे पर दिखा खौफ, रायपुर जेल भेजा जाएगा • महतारी वंदन की 32वीं किश्त से महिलाओं को आर्थिक संबल, कन्हैया सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया स्वागत • भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस: मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन • नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने मनाया "काला दिवस" • विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को: इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, कई बड़े फैसलों पर होगा मंथन • BREAKING NEWS: भिलाई की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की लपटें—5 किमी दूर तक दिखा काला धुआं, मजदूरों के घायल होने की सूचना • छत्तीसगढ़: कोल लेवी मामले में जांच का दायरा बढ़ा, ईओडब्ल्यू ने आईएएस जयप्रकाश मौर्य की भूमिका पर लगाए आरोप • Bollywood के मशहूर अभिनेता Nana Patekar के निधन से टूटा सिनेमा जगत, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस • गोवा जूनियर वेस्ट ज़ोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के छत्तीसगढ़ी पदक विजेताओं ने खेल निदेशक आकांक्षा शिक्षा खलखो से की मुलाकात; हर संभव सहायता का मिला भरोसा • भिलाई-दुर्ग में गूंजी ‘सेवा संकल्प’ की ज्योति, PM मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर को किया याद; कन्हैया सोनी समेत कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा-समर्पण का संकल्प • अपनों ने ठुकराया तो समाज ने अपनाया: 11 दिन से लावारिस पड़ी थी खारुन नदी में मिली युवक की लाश, कुम्हारी थाना और सर्व समाज कल्याण समिति ने सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार • छत्तीसगढ़: मतदाता सूची से छूटे 19 लाख नाम जुड़ेंगे, एक महीने का विशेष अभियान शुरू • छत्तीसगढ़ में ठगों से सावधान: गृह मंत्री का फर्जी PA बनकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार • सरकारी हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में क्या हुआ ऐसा? 4 साल की देरी के बाद साय सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट • विराट कोहली से जुड़े 5 करोड़ के दावे ने मचाई सनसनी: अब सामने आया ऐसा सच कि प्रवक्ता को देनी पड़ी सफाई,आखिर क्या है पूरा मामला? • नवरात्रि में हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश • छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल • EC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल: राहुल-प्रियंका समेत ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता गिरफ्तार, SIR के विरोध में दिल्ली में सियासी संग्राम”देखिए वीडियो... • भारती विश्वविद्यालय : फैकल्टी आफ फार्मेसी मे मना राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह • कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद मनोज कुमार पांडेय की पूजनीय माताजी श्रीमती दुर्गावती पांडेय का निधन,रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार,परिवार में छाया गहरा शोक • रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: दिल्ली का सफर हुआ आसान...,अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब हफ्ते में दो दिन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी • प्रगति भवन, भिलाई में ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर ‘स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन • संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 • रिसाली से कांग्रेस का रणघोष: भूपेश बघेल-ताम्रध्वज साहू की हुंकार, मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में चुनावी जंग के लिए तैयार संगठन, बोले—पूरी ताकत से लड़ेंगे निगम चुनाव • भिलाई के फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में लगी आग: कक्षाओं में मौजूद थे बच्चे,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की प्रारंभिक जानकारी • अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर्ड प्रोफेसरों की बंद पेंशन बहाल करो - मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन • छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ आरोपी आज पेश होंगे कोर्ट में,जानिए क्या है पूरा मामला? • भिलाई में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत का आरोप: तबीयत बिगड़ी तो सामने आई दरिंदगी, 45 वर्षीय मकान मालिक गिरफ्तार • कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले - इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा • हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प - हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह • छत्तीसगढ़: सिर्फ 1 हजार रुपए के लिए दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या..., जंगल में ले जाकर सिर पर बरसाई लकड़ी,नदी में बहाए हथियार और मोबाइल • छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट • मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले • सत्संग से ही मिलता है जीवन का विवेक, संत की पहचान के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी - आचार्य युवराज पांडेय • छत्तीसगढ़: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन..., लगायेगी चार फेरे,जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल • वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च की तैयारी में जुटी दुर्ग कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग • दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती पर राजभवन की रोक: नियुक्ति-साक्षात्कार भी स्थगित,जांच की होगी निगरानी • अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश - आचार्य युवराज पांडेय जी महाराज • गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
Chhattisgarh Ki Awaaz
अन्य

भिलाई में चार बेटों के रहते भाजपा नेता के बुजुर्ग माता-पिता हुए बेसहारा: इलाज के लिए पैतृक जमीन बेचने की नौबत, PMO तक पहुंची शिकायत,यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर

October 01, 2026, 10:05 PM 9500
प्रिय ज्वेलर्स

चार बेटों के रहते बुजुर्ग दंपत्ति ने इलाज के लिए पैतृक संपत्ति बेचने की बात कही

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय के निर्देश पर दुर्ग एसडीएम को कार्रवाई के आदेश, बेटों पर देखभाल नहीं करने का आरोप

Bharti college
छोटू

भिलाई। रिसाली एचएससीएल कॉलोनी, रुआबांधा निवासी 73 वर्षीय अजंता देवी और 76 वर्षीय रमाकांत सिंह ने अपने चार जीवित बेटों के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत कर भरण-पोषण और इलाज में सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बीच उन्हें अपनी बची हुई पैतृक संपत्ति बेचकर जीवनयापन और इलाज का खर्च जुटाना पड़ा।

Soni ji
Sarada

मामले को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ नागरिक कल्याण प्रभाग ने संज्ञान में लिया है। मंत्रालय ने दुर्ग के अनुविभागीय दंडाधिकारी को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत ट्रिब्यूनल में मामले की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खाटू श्याम
Rungta

आठ वर्षों से सहयोग नहीं मिलने का आरोप

अजंता देवी की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार पिछले करीब आठ वर्षों से चारों जीवित बेटों से उन्हें नियमित देखभाल, भोजन और इलाज के खर्च में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सबसे छोटा बेटा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत है। हालांकि, बेटों की ओर से इन आरोपों पर उनका पक्ष इस समय उपलब्ध नहीं है और प्रशासनिक सुनवाई में दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अल्ताफ
शमशेर

शिकायत के अनुसार परिवार में पांच बेटे और एक बेटी थे। एक बेटे की मृत्यु हो चुकी है। मृत बेटे के 25 वर्षीय पुत्र विक्रांत सिंह की परवरिश दादा-दादी ने की। वर्तमान में विक्रांत एक छोटी फोटोकॉपी की दुकान चलाता है और अपने दादा-दादी के इलाज तथा दैनिक खर्च में मदद कर रहा है।

बीमारी के दौरान आर्थिक परेशानी का दावा

बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी शिकायत में स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा है कि बीमारी के दौरान उन्हें घरेलू जरूरतें पूरी करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शिकायत में दावा किया गया है कि एक समय उन्हें बेडरूम में ही गैस चूल्हा रखकर खाना बनाना पड़ा।

रिटायरमेंट और इलाज की राशि को लेकर भी शिकायत

शिकायत में रमाकांत सिंह के सेवानिवृत्ति लाभ और गंभीर हृदय रोग के उपचार के दौरान पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए मिली शासकीय सहायता की राशि को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। दंपत्ति का कहना है कि इन राशियों पर बेटों ने कब्जा कर लिया या उन्हें अपने पास रखा।

इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस स्तर पर नहीं हुई है। संबंधित दस्तावेजों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर ही इस संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

समझौते के बाद भी आर्थिक मदद जारी नहीं रहने का आरोप

बुजुर्ग दंपत्ति के अनुसार मार्च 2023 में रिश्तेदारों और समाज के लोगों की मौजूदगी में परिवार के बीच समझौता हुआ था। इसमें बेटों द्वारा प्रतिमाह 3,500 रुपये भरण-पोषण के लिए देने की बात कही गई थी।

शिकायत में आरोप है कि करीब चार महीने बाद यह आर्थिक सहायता बंद हो गई। इसके बाद दैनिक खर्च और आंखों के ऑपरेशन सहित इलाज की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हुआ और दंपत्ति को अपनी बची हुई पैतृक संपत्ति बेचनी पड़ी।

पोता कर रहा आर्थिक मदद

दंपत्ति के अनुसार उनका पोता विक्रांत सिंह वर्तमान में उनके इलाज, घर के किराए और रोजमर्रा के खर्च में मदद कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि इस सहायता के चलते उस पर भी आर्थिक बोझ और कर्ज बढ़ा है।

बुजुर्ग दंपत्ति ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जीवन के इस पड़ाव में नियमित भरण-पोषण, इलाज और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए।

अंतिम संस्कार को लेकर भी इच्छा जताई

शिकायत में बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार में बेटों की भूमिका को लेकर भी अपनी इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जिन बच्चों से उन्हें जीवनकाल में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, वे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल न हों।

यह मांग भी फिलहाल शिकायत में दर्ज दंपत्ति की व्यक्तिगत इच्छा है। इस संबंध में कोई प्रशासनिक या न्यायिक निर्णय सामने नहीं आया है।

क्या कहता है कानून

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत माता-पिता और पात्र वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से संबंधित प्रावधान हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने भरण-पोषण के लिए संतान के खिलाफ मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल में आवेदन कर सकते हैं।

ट्रिब्यूनल मामले की परिस्थितियों और संबंधित पक्षों की स्थिति को देखते हुए भरण-पोषण से संबंधित आदेश जारी कर सकता है। कानून में कुछ परिस्थितियों में उस संपत्ति के हस्तांतरण को निरस्त करने का प्रावधान भी है, जिसे वरिष्ठ नागरिक ने इस अपेक्षा के साथ हस्तांतरित किया हो कि उसकी मूलभूत जरूरतों और देखभाल की जिम्मेदारी पूरी की जाएगी और बाद में वह जिम्मेदारी पूरी नहीं की गई।

अब ट्रिब्यूनल की सुनवाई में सामने आएगी स्थिति

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देश के बाद अब दुर्ग एसडीएम के स्तर पर मामले की सुनवाई होनी है। इसमें बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत के साथ बेटों का पक्ष, उपलब्ध दस्तावेज, कथित समझौता, संपत्ति की बिक्री और भरण-पोषण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा सकती है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता बुजुर्ग दंपत्ति के पक्ष से हैं। इन आरोपों की पुष्टि और दोनों पक्षों की वास्तविक जिम्मेदारी का निर्धारण संबंधित प्राधिकारी की जांच और सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

Trending Now