दुबई। बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में घाना के दो नागरिक, एक बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे क्षेत्र की जांच की। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन गिरने की घटना के बावजूद एयर ट्रैफिक पर कोई असर नहीं पड़ा है और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन पूरी तरह सामान्य है।
दुबई मीडिया ऑफिस ने अपने पोस्ट में कहा कि “कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, जबकि एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोट लगी है। फिलहाल एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।”
इधर मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच इस घटना को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले जारी हैं। इसी बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के युद्ध के दौरान घायल होने की खबर सामने आई है। यह जानकारी ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने दी है।
पेजेशकियन ने कहा कि चोट लगने के बावजूद मोजतबा खामेनेई सुरक्षित हैं और उनकी हालत ठीक है। उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि खामेनेई सुरक्षित हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हमलों के पहले दिन ही खामेनेई घायल हो गए थे।
हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दुबई में हुई ड्रोन घटना की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रही