नवरात्रि पर्व से पहले सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारे निगम- अलताफ अहमद
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अलताफ अहमद ने निगम प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ होने वाला है उसके पूर्व शहर में सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो क्योंकि
शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने वाली है। दुर्ग शहर देवीमय हो जाता है, जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगते हैं, हजारों श्रद्धालु दर्शन को निकलते हैं। विशेषकर चंडी मंदिर,शीतला मंदिर,सत्तीचौरा,गंजपारा,शहीद चौक,पोलसायपारा,केलाबाड़ी, कन्हैयापुरी,महाराजा चौक सहित शहर के हर वार्ड में मातारानी विराजती है हजारों श्रद्धालुओं आते हैं।
परंतु दुर्ग नगर निगम की लापरवाही से शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर, विशेषकर धमधा नाका,जवाहर नगर, कर्मचारी नगर,सुराना कॉलेज के सामने,पुलगांव नाला के बाजू मेन रोड पर गंदगी पसरी है कचरो का पहाड़ बन गया है। वहीं स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सड़कों पर अंधेरा है। विशेषकर चंडी मंदिर से होटल मान चौक तक की मेन रोड में विशेष सफाई आवश्यक है
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग मांग करती है कि नवरात्रि से पहले निगम प्रशासन सभी पंडाल स्थलों,मंदिरों व मुख्य मार्गों की सफाई और लाइट व्यवस्था दुरुस्त करे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी वार्डों में दुर्गा पंडाल स्थलों में मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। बंद स्ट्रीट लाइटों को तुरंत सुधारा जाए पंडाल मार्गों पर अतिरिक्त लाइट लगाई जाए।
सिर्फ दिखावे का स्वच्छता अभियान न करें, बल्कि नवरात्रि में माता के दरबारों के आसपास वास्तविक सफाई करके दिखाएं।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।