भिलाई सेक्टर-7 में ‘एक शाम श्री राम खाटू श्याम जी के नाम’ का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्ति-संगीत की गूंज
भिलाई। भिलाई सेक्टर-7 में “एक शाम श्री राम खाटू श्याम जी के नाम” भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में द केरला स्टोरी फेम कलाकार अदा शर्मा, संगीतकार प्रमोद त्रिपाठी, सारे गा मा पा फेम शरद शर्मा और सनातनी वक्ता मीनाक्षी शेरावत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव, सुश्री सरोज पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, सांसद श्रीमती रजनी बघेल, विधायक रिकेश सेन, दिव्या भसीन, प्रमोद सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, एडिशनल एसपी सुखानंद राठौड़, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, इंदरजीत सिंह छोटू सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ नव वर्ष का शुभारंभ किया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बनाई गई “ऑपरेशन सिंदूर” की रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
कार्यक्रम का समापन भक्ति और उत्साह के माहौल में हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्री राम और खाटू श्याम जी के जयकारों के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।