भिलाई। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा भिलाई शहर में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सेवा वाहिनी के 15वें वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जय हनुमान सेवा वाहिनी एक गैर-राजनीतिक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन है, जो निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। संस्था के मुख्य संरक्षक भिलाई शहर के युवा विधायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में यह सेवा अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और हर वर्ष हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन किया जाता है।
हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के प्रमुख चौक—सेक्टर-1 चौक, बीएसएनएल चौक, 25 मिलेनियम चौक, सीसी चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर-8 चौक और सेक्टर-9 चौक—को भगवा रंग से आकर्षक रूप से सजाया गया। मंदिरों की विशेष सजावट भी सेवा वाहिनी द्वारा करवाई गई, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धूप से बचाव के लिए सुव्यवस्थित पंडाल की व्यवस्था की गई। सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य द्वार से मंदिर तक मैट बिछाकर आने-जाने की विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी।
विशाल भंडारे में लगभग 30 हजार लोगों के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। भक्तों के लिए पोहा, जलेबी, सूखा चना, छोले, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, खिचड़ी-चटनी, मूंग का हलवा, खीर, मठा और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सेवा वाहिनी के सेवाधारियों द्वारा की गई। पूरे आयोजन के दौरान सेवाधारियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा कार्य संभाला।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, सुमित सिंह पवार, राकेश श्रीवास्तव, अफरोज खान, आशीष शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, शरद मिश्रा, दीपांशु वर्मा, अतुल राय, चंदेश अग्रवाल, शुभम झा, अमरेश गिरी, आकाश यादव, शशिकांत साहू, फराज अहमद, आसिफ खान, संगम यादव, लक्षित चंद्राकर, संजीव यादव, प्रिंस शेरगिल, नमन चौधरी, हर्ष यादव, श्रवण मांझी, अंकुश जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव, गौरव साहू, करण वैष्णव, नितिन खटवानी, सुष्मिता साहू, उमाशंकर साहू, विनीत बोनी, अनिमेष त्रिपाठी और प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
जय हनुमान सेवा वाहिनी ने भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।