भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

नैनीताल की सुरम्य वादियों में झील किनारे जादू का खेल दिखाता एक मासूम बच्चा आज सोशल मीडिया का नया सितारा बन गया है. उसकी मासूम मुस्कान और जादुई प्रस्तुति ने न सिर्फ इंटरनेट यूजर्स का दिल जीता, बल्कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी उसके टैलेंट के मुरीद हो गए।

नैनीताल में झील के किनारे, ठंडी हवा और टूरिस्टों की भीड़ के बीच एक छोटा सा बच्चा अपने हाथों से ऐसा जादू दिखा रहा है कि देखने वाले दंग रह जाएं. उम्र छोटी है, लेकिन हुनर इतना बड़ा कि हर ट्रिक के साथ तालियां अपने आप बजने लगती हैं. इस मासूम बच्चे का हुनर अब पूरे देश का दिल जीत रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने न सिर्फ इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया, बल्कि देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी इस नन्हें जादूगर के टैलेंट के मुरीद हो गए।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बच्चे का वीडियो अपने एक्स (X) अकाउंट पर शेयर करते हुए उसकी मदद करने की इच्छा जताई है. करीब 1 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में बच्चा बेहद आत्मविश्वास और मासूम अंदाज में जादू दिखाता नजर आ रहा है. बच्चे की कला, उसकी प्रस्तुति और चेहरे के हावभाव ने हर किसी को प्रभावित किया।

मुकेश
Sarada

वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, यह बच्चा बेहद टैलेंटेड है. क्या वह अक्सर नैनीताल की सड़कों पर प्रदर्शन करता है? मैं सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद नहीं करना चाहता, बल्कि जादू के प्रति उसकी रुचि को भी आगे बढ़ाना चाहता हूं. क्यों न वह दुनिया के बेहतरीन जादूगरों में से एक बने?

खाटू श्याम
Ad

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास बच्चे या उसके परिवार की जानकारी हो, तो उनसे संपर्क कराने में मदद करें.

Ad

आनंद महिंद्रा की इस संवेदनशील पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है. अब तक हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में यूजर्स ने कमेंट और शेयर कर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

नैनीताल की सड़कों पर अपने छोटे-छोटे हाथों से जादू दिखाने वाला यह बच्चा आज उम्मीद, प्रतिभा और सपनों की नई मिसाल बन गया है. शायद यही सोशल मीडिया की खूबसूरती है, जहां किसी गुमनाम हुनर को पहचान मिलती है और किसी का भविष्य बदलने के लिए मदद को हाथ आगे बढ़ते हैं.