भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

उतई नगर पंचायत के भाजपा पार्षद की अवैध खनन में संलिप्तता  उजागर? /एक जेसीबी और दो हाईवा जप्त / वाहन एक उनके दो अन्य के नाम/लम्बे समय से अवैध खनन से जुड़े होने की खबर/खनिज विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में शासन को लगा रहे करोड़ों के राजस्व का चुना?/ऐसे अधिकारियों की भी संपत्ति की हो जांच?

पाटन/दुर्ग (सतीश पारख)  ब्लॉक के ग्राम ढौर में अवैध मुरूम खनन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के मुख्य मार्ग से लगे एक खेत में बिना अनुमति मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है। खनन कार्य खुलेआम किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है ।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स


बताया जा रहा है कि उत्खनन की गई मुरूम को चंद्राकर ट्रेडर्स उतई की हाइवा वाहनों में भरकर पाटन-दुर्ग मुख्य मार्ग के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है उक्त दुकान के संचालक एक भाजपा नेता और  एक भाजपा के नगर पंचायत उतई के पार्षद है । चूंकि एक वाहन इनके व दो अन्य के नाम पर है किंतु वाहनों पर स्पष्ट रूप से चंद्राकर ट्रेडर्स लिखा हुआ है ।इसलिए इस बात को नकारा नही जा सकता कि इनके प्रत्यक्ष संरक्षण में दिनदहाड़े चल रहे इस बिना अनुमति अवैध खनन में इनका हाथ है और बिना रॉयल्टी परिवहन को लेकर भी प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि खनिज विभाग के अधिकारी मिश्रा तिवारी कॉल उठाना ओर जानकारी देना भी जरूरी नहीं समझते।
यह मामला सिर्फ क्षेत्र के एक गांव का नहीं मार्ग से निकलने पर आपको अनेक शासकीय व  निजी जमीनों पर ऐसे बड़े बड़े खनन देखे जा सकते है । कुछ दिनों पूर्व इनके ह वाहन माहका कला में खनन करते फोटो वीडियो वायरल हुवे थे खबरें प्रकाशित हुई थी जिसमें खनन स्थल पर उपस्थित ने स्पष्ट और खुले रूप से नगर पंचायत उतई के भाजपा पार्षद का नाम लिया था। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मुरूम निकासी से खेत की संरचना प्रभावित हो रही है तथा खेल लायक खुले मैदान भी खदानों में तब्दील होते जा रहे है । राजस्व और खनिज विभाग की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान खड़े होने लगे थे  ।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से मामले की जांच कर अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चूंकि इन्हीं वाहनों की लगातार अवैध खनन में उपयोगिता देखने मिल रही इसलिए खनिज विभाग व जिलाधीश को चाहिए की जप्त  वाहनों के राजसात की कार्यवाही को आगे बढ़ाए ।

मुकेश
Sarada


यदि यह खनन बिना वैध अनुमति के किया जा रहा है तो यह खनिज नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। अब देखना होगा कि खनिज विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

खाटू श्याम
Ad


पाटन ब्लॉक के ग्राम माहका व उसके आस पास भी इन्हीं के द्वारा खनन का मामला विगत दिनों उजागर हुआ था किंतु राजस्व विभाग ओर खनिज विभाग ने कोई तत्परता नहीं दिखाई ।आज पुनः ढौर मुख्य मार्ग पर खनन की खबर उजागर होते ही पाटन ब्लॉक के नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी ने रेड मारी ओर खनन माफिया की दो हाईवा व एक जेसीबी जप्त की गई जिसे थाना उतई के सुपुर्द किया गया ।अब देखना यह है कि प्रशासन गाड़ियों के राजसात की कार्यवाही करता है या छोटा मोटा मामला बनाकर इन खनन माफियाओं की वाहनों को छोड़ दिया जाता है।

Ad


वाहन उतई के भाजपा पार्षद व चंद्राकर ट्रेडर्स के संचालक के दुकानों की ढुलाई से जुड़ी बताई जा रही है जिनकी लगातार अवैध खनन में संलिप्तता की खबरें है किंतु खनिज विभाग के अधिकारी आँखे मूंदे और कान बंद करे बैठे है ऐसे अधिकारियों की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए जिनकी मिलीभगत से अवैध खनन रात दिन धड़ल्ले से जारी है। ये खनिज अधिकारी किसी का कॉल उठाना ओर बात करना भी जरूरी नहीं समझते जो अवैध खनन माफियाओं से इनकी मिलीभगत की ओर इशारा करता है ।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

पूर्व में भी इन्हीं खनन माफियाओं द्वारा लगातार खनन की जानकारी मिलने पर सप्रमाण ट्रेक सीजी न्यूज ने खबर प्रकाशित की थी किंतु खनिज विभाग ओर राजस्व विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की थी जिसे लेकर भी आमजनों में चर्चा व्याप्त है कि आम जन पर छोटे छोटे मामले में कार्यवाही करने वाले अधिकारी बड़े बड़े अवैध मामलों में छोटी मोटी कार्यवाही कर जनता को बेवकूफ क्यों बनाते है जबकि इनके द्वारा शासन को करोड़ो के राजस्व की क्षति पहुंचाई जाती है ।प्रशासन को चाहिए कि ऐसे स्थलों का पंचनामा तैयार कर खनन स्थल में खनन हुवे खनिज की घन मीटर के हिसाब से पूरी वसूली के साथ साथ अवैध खनन का फाइन भी वसूल करे और गाड़ियों को राजसात करने की कार्यवाही तय करे।