Breaking News
भूपेश बघेल की बीजेपी को खुली चेतावनी: ‘सरकार बदलने वाली है, ईडी संभल जाए’,कांग्रेस आई तो बीजेपी नेताओं के घोटालों की होगी जांच CCET Organises Industry Bridge Programme on Emerging Technologies and Industry 5.0 एच एस मिश्रा सर्वसम्मति से बने भिलाई श्रमिक सभा यूनियन के अध्यक्ष,डीके सिंह बने महासचिव छत्तीसगढ़िया अस्मिता मिटाने में लगी भाजपा सरकार, हमारी बोली-भाषा और संस्कृति पर हमला :- भूपेश बघेल भाजपा जिला भिलाई कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली अमावस्या पर्व, अन्नदाताओं के सम्मान और छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प “रुक, आज तुझे बताता हूं”: विवाद के बाद युवक को कार से कुचला, फिर दूर तक घसीटता रहा आरोपी...,पुलगांव पुलिस ने आरोपी अजय गारूडीक को किया गिरफ्तार जल्द ही भिलाई का हृदय स्थल सिविक सेंटर होगा अतिक्रमण मुक्त, व्यवस्थित एवं पार्किंग फ्री। Dhamtari: बस्तर की बाइक यात्रा बनी आखिरी सफर, ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत दुर्ग में हिसाब-किताब के विवाद में खूनी खेल, बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला दुर्ग में LOVE, DRINK और DEATH: गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद छत पर मिली बॉयफ्रेंड की लाश,रात के झगड़े से मौत तक की पूरी कहानी... भिलाई चेंबर कार्यालय में प्रेरणादायी सत्संग: कन्हैया सोनी ने व्यापारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में मिला शराब के नशे में… विधायक रिकेश ने कहा- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी दुर्ग में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान में फॉर्म भराया,जनता ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा राज में स्मार्ट मीटर अभिशाप मीटर हो गया है सुपेला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: दो चोरी का चंद घंटों में खुलासा,भिलाई निगम के पार्षद पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को धमकाकर चुरवाए जेवर, 8 लाख की मशरूका बरामद नेहरू नगर व्यापारी संघ ने निगम आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह से की भेंट, कमर्शियल एवं साडा कॉम्प्लेक्स की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन । ब्रेकिंग: नगर निगम भिलाई के पार्षद का बेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार..., नाबालिग को बनाया मोहरा, 6 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद CCET में नए बैच 2026–27 के लिए आशीर्वाद समारोह एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु साइबर सेल भिलाई और संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के मध्य MOU पर हस्ताक्षर हुए “बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी का झांसा: 5.30 लाख की ठगी,10-15 लोगों को भी बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार” सेंट थॉमस कॉलेज, रुबांधा, भिलाई के बी.एड. विद्यार्थियों का शानदार परिणाम “नशे के सौदागर, साइबर ठग और फरार आरोपी रडार पर: SSP विजय अग्रवाल ने कसी कमान, साइबर क्राइम, नशा और फरार आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई,दिए सख्त निर्देश सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: उफनता नाला, बांस का पुल और बेबस सिस्टम...,छत्तीसगढ़ में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे शिक्षक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल: जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के तबादले की सिफारिश, लंबित मामलों के निपटारे को मिलेगी रफ्तार? स्पा की आड़ में ‘जिस्म का खेल’! जुनवानी के ली वेलनेस सेंटर पर पुलिस रेड, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस पुल पर फंसी: धंसा पहिया तो मची चीख-पुकार, 54 श्रद्धालुओं की सांसें अटकीं, कई घायल विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा आदिवासी समाज, विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल जुनवानी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का संदेश, कन्हैया सोनी ने 5 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प; मातृशक्ति ने बढ़ाया उत्साह भिलाई की बसाहट के नाम पर राजनीतिक नौटंकी बंद करें देवेंद्र यादव:- भोजराज सिन्हा...,सत्ता में रहते 5 साल क्या किया? अब BSP घेराव कर जनता को गुमराह करने का प्रयास क्यों? अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन: सेक्टर-9 में गूंजी ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की गूंज,सीजू एंथोनी के आयोजन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता बीएसपी कथित लोहा चोरी संगठित नेटवर्क में हड़कंप, सोशल मीडिया पर आ रहे चिंता बढ़ाने वाले कमेंट, विधायक रिकेश बोले...... बिलासपुर के श्मशान में ‘तंत्र-मंत्र’ का सनसनीखेज मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित साधना, रिश्तेदार की जमानत से जुड़ा दावा,गांव में मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय के अभिजीत सराफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीजू एंथोनी ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला, प्रशिक्षण के साथ ट्रेनर का किया सम्मान शिव पर अभद्र टिप्पणी: FIR के बाद गिरफ्तारी और अब जेल...,अरुण पन्नालाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एवं फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर कार्यशाला का सफल आयोजन UCC पर दीपक बैज के बयान से गरमाई सियासत, कन्हैया सोनी का तीखा पलटवार— “आदिवासियों को डराना बंद करे कांग्रेस, BJP है हितों की सच्ची रक्षक” वैशाली नगर के समाजों को विधायक निधि से मिल रही भवन निर्माण की सौगात, रिकेश सेन बोले- जिनको नहीं मिला, वे करें संपर्क..., अभी 8 करोड़ की निधि उपलब्ध छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात: सबसे पहले दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 240 बसों को मिली मंजूरी दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर और तुलादान बने आकर्षण भिलाई मैत्री महाविद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: बी.एड. और डी.एल.एड. में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम भिलाई ट्रिपल मर्डर केस: पत्नी, डेढ़ माह की बेटी समेत तीन की हत्या,फांसी की सजा रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा आरोपी...,हाईकोर्ट ने क्यों बदली सजा? दुर्ग में दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट: ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने छीना पर्स, CCTV के सहारे तलाश में पुलिस रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक, प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनी व्यापक रणनीति; कन्हैया सोनी रहे शामिल मैत्री विद्या निकेतन स्कूल में 'ऑपरेशन विश्वास': 600 विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ, बिना हेलमेट-लाइसेंस स्कूल आने वालों पर सख्ती लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत: फोन पर बोली- "घर लौटना है", अगले दिन आई मौत की खबर..., रायपुर में बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत, साथी हिरासत में ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन सेवा के नाम: अयूब खान ने स्कूली बच्चों को कॉपी-मिठाई बांटकर दी शिक्षा की सौगात राष्ट्रपति को पत्र का असर: BSP लोहा चोरी मामले में एक्शन मोड में सेल विजिलेंस,विधायक रिकेश सेन से मांगे साक्ष्य,दस्तावेज और शामिल अधिकारियों के नाम
• भूपेश बघेल की बीजेपी को खुली चेतावनी: ‘सरकार बदलने वाली है, ईडी संभल जाए’,कांग्रेस आई तो बीजेपी नेताओं के घोटालों की होगी जांच • CCET Organises Industry Bridge Programme on Emerging Technologies and Industry 5.0 • एच एस मिश्रा सर्वसम्मति से बने भिलाई श्रमिक सभा यूनियन के अध्यक्ष,डीके सिंह बने महासचिव • छत्तीसगढ़िया अस्मिता मिटाने में लगी भाजपा सरकार, हमारी बोली-भाषा और संस्कृति पर हमला :- भूपेश बघेल • भाजपा जिला भिलाई कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली अमावस्या पर्व, अन्नदाताओं के सम्मान और छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प • “रुक, आज तुझे बताता हूं”: विवाद के बाद युवक को कार से कुचला, फिर दूर तक घसीटता रहा आरोपी...,पुलगांव पुलिस ने आरोपी अजय गारूडीक को किया गिरफ्तार • जल्द ही भिलाई का हृदय स्थल सिविक सेंटर होगा अतिक्रमण मुक्त, व्यवस्थित एवं पार्किंग फ्री। • Dhamtari: बस्तर की बाइक यात्रा बनी आखिरी सफर, ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत • दुर्ग में हिसाब-किताब के विवाद में खूनी खेल, बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला • दुर्ग में LOVE, DRINK और DEATH: गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद छत पर मिली बॉयफ्रेंड की लाश,रात के झगड़े से मौत तक की पूरी कहानी... • भिलाई चेंबर कार्यालय में प्रेरणादायी सत्संग: कन्हैया सोनी ने व्यापारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश • स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में मिला शराब के नशे में… विधायक रिकेश ने कहा- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी • दुर्ग में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान में फॉर्म भराया,जनता ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा राज में स्मार्ट मीटर अभिशाप मीटर हो गया है • सुपेला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: दो चोरी का चंद घंटों में खुलासा,भिलाई निगम के पार्षद पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को धमकाकर चुरवाए जेवर, 8 लाख की मशरूका बरामद • नेहरू नगर व्यापारी संघ ने निगम आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह से की भेंट, कमर्शियल एवं साडा कॉम्प्लेक्स की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन । • ब्रेकिंग: नगर निगम भिलाई के पार्षद का बेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार..., नाबालिग को बनाया मोहरा, 6 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद • CCET में नए बैच 2026–27 के लिए आशीर्वाद समारोह एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित • डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु साइबर सेल भिलाई और संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के मध्य MOU पर हस्ताक्षर हुए • “बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी का झांसा: 5.30 लाख की ठगी,10-15 लोगों को भी बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार” • सेंट थॉमस कॉलेज, रुबांधा, भिलाई के बी.एड. विद्यार्थियों का शानदार परिणाम • “नशे के सौदागर, साइबर ठग और फरार आरोपी रडार पर: SSP विजय अग्रवाल ने कसी कमान, साइबर क्राइम, नशा और फरार आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई,दिए सख्त निर्देश • सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: उफनता नाला, बांस का पुल और बेबस सिस्टम...,छत्तीसगढ़ में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे शिक्षक • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल: जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के तबादले की सिफारिश, लंबित मामलों के निपटारे को मिलेगी रफ्तार? • स्पा की आड़ में ‘जिस्म का खेल’! जुनवानी के ली वेलनेस सेंटर पर पुलिस रेड, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार • छत्तीसगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस पुल पर फंसी: धंसा पहिया तो मची चीख-पुकार, 54 श्रद्धालुओं की सांसें अटकीं, कई घायल • विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा आदिवासी समाज, विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल • जुनवानी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का संदेश, कन्हैया सोनी ने 5 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प; मातृशक्ति ने बढ़ाया उत्साह • भिलाई की बसाहट के नाम पर राजनीतिक नौटंकी बंद करें देवेंद्र यादव:- भोजराज सिन्हा...,सत्ता में रहते 5 साल क्या किया? अब BSP घेराव कर जनता को गुमराह करने का प्रयास क्यों? • अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन: सेक्टर-9 में गूंजी ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की गूंज,सीजू एंथोनी के आयोजन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता • बीएसपी कथित लोहा चोरी संगठित नेटवर्क में हड़कंप, सोशल मीडिया पर आ रहे चिंता बढ़ाने वाले कमेंट, विधायक रिकेश बोले...... • बिलासपुर के श्मशान में ‘तंत्र-मंत्र’ का सनसनीखेज मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित साधना, रिश्तेदार की जमानत से जुड़ा दावा,गांव में मचा हड़कंप • छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल • राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय के अभिजीत सराफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन • शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा • अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीजू एंथोनी ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील • ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला, प्रशिक्षण के साथ ट्रेनर का किया सम्मान • शिव पर अभद्र टिप्पणी: FIR के बाद गिरफ्तारी और अब जेल...,अरुण पन्नालाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत • भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एवं फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर कार्यशाला का सफल आयोजन • UCC पर दीपक बैज के बयान से गरमाई सियासत, कन्हैया सोनी का तीखा पलटवार— “आदिवासियों को डराना बंद करे कांग्रेस, BJP है हितों की सच्ची रक्षक” • वैशाली नगर के समाजों को विधायक निधि से मिल रही भवन निर्माण की सौगात, रिकेश सेन बोले- जिनको नहीं मिला, वे करें संपर्क..., अभी 8 करोड़ की निधि उपलब्ध • छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात: सबसे पहले दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 240 बसों को मिली मंजूरी • दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर और तुलादान बने आकर्षण • भिलाई मैत्री महाविद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: बी.एड. और डी.एल.एड. में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम • भिलाई ट्रिपल मर्डर केस: पत्नी, डेढ़ माह की बेटी समेत तीन की हत्या,फांसी की सजा रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा आरोपी...,हाईकोर्ट ने क्यों बदली सजा? • दुर्ग में दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट: ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने छीना पर्स, CCTV के सहारे तलाश में पुलिस • रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक, प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनी व्यापक रणनीति; कन्हैया सोनी रहे शामिल • मैत्री विद्या निकेतन स्कूल में 'ऑपरेशन विश्वास': 600 विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ, बिना हेलमेट-लाइसेंस स्कूल आने वालों पर सख्ती • लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत: फोन पर बोली- "घर लौटना है", अगले दिन आई मौत की खबर..., रायपुर में बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत, साथी हिरासत में • ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन सेवा के नाम: अयूब खान ने स्कूली बच्चों को कॉपी-मिठाई बांटकर दी शिक्षा की सौगात • राष्ट्रपति को पत्र का असर: BSP लोहा चोरी मामले में एक्शन मोड में सेल विजिलेंस,विधायक रिकेश सेन से मांगे साक्ष्य,दस्तावेज और शामिल अधिकारियों के नाम
Chhattisgarh Ki Awaaz
राजनीति

अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन: सेक्टर-9 में गूंजी ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की गूंज,सीजू एंथोनी के आयोजन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता

August 09, 2026, 02:59 PM 9070
छत्तीसगढ़

अगस्त क्रांति दिवस पर सेक्टर-9 में शहीदों को नमन, सीजू एंथोनी के आयोजन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज

ताम्रध्वज साहू ने कहा— 9 अगस्त 1942 ने स्वतंत्रता आंदोलन को दिया निर्णायक मोड़, शहीदों का त्याग देश की अमूल्य विरासत

Bharti college
छोटू

भिलाई। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भिलाई में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर-9 स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर में बने अगस्त क्रांति के प्रतीक स्थल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

Soni ji
Sarada

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर पालिका निगम भिलाई के राजस्व विभाग के प्रभारी एवं कांग्रेस नेता सीजू एंथोनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, महापौरों, निगम सभापतियों, पार्षदों, कांग्रेस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन किया।

खाटू श्याम
Rungta

कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने अगस्त क्रांति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके त्याग और संघर्ष को नमन किया।

रस्तोगी कॉलेज

भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़ा किया था व्यापक जनआंदोलन

शमशेर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज दिन है।

उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस को ‘क्विट इंडिया मूवमेंट’ अर्थात ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया था। गांधीजी ने देशवासियों को ‘करो या मरो’ का मंत्र दिया और अंग्रेजों को भारत से बाहर जाने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से व्यापक आंदोलन का नेतृत्व किया।

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में अंग्रेजी शासन के खिलाफ जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने आंदोलन में भाग लिया। स्वतंत्रता सेनानियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया और देश की आजादी के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना किया।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने स्वतंत्रता संघर्ष को एक निर्णायक दिशा दी। हजारों लोगों को जेल में डाला गया, अनेक लोगों ने यातनाएं सहीं और कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

आजादी लाखों देशवासियों के बलिदान का परिणाम

सीजू एंथोनी ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी किसी एक व्यक्ति, संगठन या वर्ग के प्रयास से हासिल नहीं हुई, बल्कि देश के लाखों लोगों ने मिलकर स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास पढ़ना और समझना चाहिए। युवाओं को यह जानकारी होनी चाहिए कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कितनी कठिन परिस्थितियों का सामना किया था।

उन्होंने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को केवल विशेष अवसरों पर याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सेक्टर-9 में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि

अगस्त क्रांति दिवस के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री बी.डी. कुरैशी, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, भिलाई महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, दुर्ग के पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व महापौर नीता लोधी, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हेमंत बंजारे ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा नगर पालिका निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू, रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर, महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, लालचंद वर्मा, केशव चौबे, अनुप डे, सनीर साहू, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, भूपेंद्र यादव, वाई.के. सिंह, अतुल चंद साहू और ब्रिजमोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी रही बड़ी मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद खान, ब्लॉक अध्यक्ष दानेश्वरी साहू, सौरभ दत्ता, दिनेश पटेल, जी. राजू, नरसिंहनाथ, सौरभ मिश्रा, पार्षद के. जगदीश, सुरेश वर्मा, संतोष देशमुख, राकेश मिश्रा, रविशंकर सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र रजक, वी.एस. राव, आर.बी.के. राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जी. याकूब, गौरव श्रीवास्तव, प्रमोद प्रभाकर, अरुण अग्रवाल, एस.एम. वैध, के. गिरी बाबू, संदीप द्विवेदी, सुनील चौधरी, दीपांकर दास, रामबचन यादव, बी.एल. मालवीय, पी. श्रीनिवास, गोविंद अग्रवाल, मोहम्मद जावेद, शेख अकरम, ललिता साहू, राजश्री उपलवार, दीपक भाटिया, शशिकला यादव, गंगा सिन्हा, पुष्पा दरसेना, त्रिलोक सिंह और अर्चन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने अगस्त क्रांति के प्रतीक स्थल पर पहुंचकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीजू एंथोनी बोले— शहीदों की स्मृति को जीवंत रखना हमारी जिम्मेदारी

कार्यक्रम के आयोजक एवं कांग्रेस नेता सीजू एंथोनी ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस हमारे लिए केवल एक ऐतिहासिक दिन नहीं है, बल्कि यह उन लाखों देशवासियों को याद करने का अवसर है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं और अपने परिवार की चिंता से ऊपर उठकर देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल यात्राएं कीं, यातनाएं सहीं और अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके इसी त्याग की वजह से आज देश स्वतंत्र है।

सीजू एंथोनी ने कहा कि अगस्त क्रांति के प्रतीक स्थल पर प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के पीछे लंबा संघर्ष और असंख्य बलिदान छिपे हैं।

उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को जीवंत रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग, एकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

श्रद्धा से किया गया पुष्पांजलि कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों और कांग्रेस नेताओं ने अगस्त क्रांति के प्रतीक स्थल पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, महात्मा गांधी के नेतृत्व और भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों—एकता, त्याग, अनुशासन, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा—को आगे बढ़ाना चाहिए।

सामूहिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में आयोजक सीजू एंथोनी ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को याद करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत को आगे बढ़ाना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस प्रकार सेक्टर-9 स्थित अगस्त क्रांति के प्रतीक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।

Trending Now

Visit Website