भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भिलाई। हाउसिंग बोर्ड में आयोजित प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री जितेंद्र शर्मा शास्त्री जी की संगीतमय रामकथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक गोड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई के संरक्षक श्री कैलाश शर्मा जी रहे, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश ग्रहण कर रहे है।

इस अवसर पर गोड़ ब्राह्मण समाज भिलाई के अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री महेश वशिष्ठ जी, कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा जी, महामंत्री श्री संतोष शर्मा जी,सचिव श्री भवर जी शर्मा,श्री नवीन बसोटिया जी एवं मीडिया प्रभारी श्री राजेश शर्मा जी भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कथा श्रवण कर समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

आचार्य श्री जितेंद्र शर्मा शास्त्री जी ने अपने प्रवचनों में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, संस्कार, धर्म और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए और पूरे परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।

भारती
Sarada

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad