Breaking News
● दुर्ग पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई: घर से लापता तीन बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया ● भिलाई में अस्थि विसर्जन पर साथ नहीं ले जाने से नाराज 5वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, कुरूद में मातम ● स्वामी विवेकानन्द के विचारों में निहित है मानव-उत्कर्ष का मार्ग - शरद विवेक सागर,मानव-उत्कर्ष के लिए स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक - स्वामी प्रपत्त्यानन्द ● नहीं थमी बीएसपी से लोहा चोरी, भिलाई के छावनी में कट रहा था लोहा, विधायक की पहल से पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी ● दुर्ग में गरीबों के निवाले पर डाका! चावल की कालाबाजारी की बिना जांच ही लीपापोती, अधिकारियों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल ● नवरात्रि पर्व से पहले सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारे निगम- अलताफ अहमद ● पत्रकारिता का धौंस दिखाकर कर्मचारियों से मारपीट और धमकी देने का आरोप: हनु नायक उर्फ हनुमान गिरफ्तार ● भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी लापरवाही: कोक ओवन में क्रेन पलटने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल ● प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन का जीवंत मंचन, लाइट एंड साउंड शो में शामिल हुए कन्हैया सोनी ● GENNEXT संवाद में कन्हैया सोनी की सहभागिता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन ● डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ बमें मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल ● रायपुर में हैवानियत की हद! 3 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोप, AIIMS का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ● दुर्ग के प्राचीन मां शीतला मंदिर में 11 अक्टूबर से गूंजेंगे जयकारे, मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाएगा बैगापारा ● दया सिंह का बड़ा धार्मिक आमंत्रण: खुर्सीपार में माता रानी के दर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को दिया न्योता ● भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना विश्व पर्यावास दिवस ● छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग के नियमों में बड़ा बदलाव: नेगेटिव लिस्ट मॉडल लागू, अब लोगों को मिलेंगे ये फायदें ● बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य शासन को नोटिस जारी, किया जवाब-तलब ● छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अफसरों की नई पदस्थापना, किसे कहां मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट ● सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही कुलदीप के चेहरे पर दिखा खौफ, रायपुर जेल भेजा जाएगा ● महतारी वंदन की 32वीं किश्त से महिलाओं को आर्थिक संबल, कन्हैया सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया स्वागत ● भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस: मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन ● नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने मनाया "काला दिवस" ● विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को: इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, कई बड़े फैसलों पर होगा मंथन ● BREAKING NEWS: भिलाई की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की लपटें—5 किमी दूर तक दिखा काला धुआं, मजदूरों के घायल होने की सूचना ● छत्तीसगढ़: कोल लेवी मामले में जांच का दायरा बढ़ा, ईओडब्ल्यू ने आईएएस जयप्रकाश मौर्य की भूमिका पर लगाए आरोप ● Bollywood के मशहूर अभिनेता Nana Patekar के निधन से टूटा सिनेमा जगत, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस ● गोवा जूनियर वेस्ट ज़ोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के छत्तीसगढ़ी पदक विजेताओं ने खेल निदेशक आकांक्षा शिक्षा खलखो से की मुलाकात; हर संभव सहायता का मिला भरोसा ● भिलाई-दुर्ग में गूंजी ‘सेवा संकल्प’ की ज्योति, PM मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर को किया याद; कन्हैया सोनी समेत कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा-समर्पण का संकल्प ● अपनों ने ठुकराया तो समाज ने अपनाया: 11 दिन से लावारिस पड़ी थी खारुन नदी में मिली युवक की लाश, कुम्हारी थाना और सर्व समाज कल्याण समिति ने सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार ● छत्तीसगढ़: मतदाता सूची से छूटे 19 लाख नाम जुड़ेंगे, एक महीने का विशेष अभियान शुरू ● छत्तीसगढ़ में ठगों से सावधान: गृह मंत्री का फर्जी PA बनकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ● सरकारी हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में क्या हुआ ऐसा? 4 साल की देरी के बाद साय सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट ● विराट कोहली से जुड़े 5 करोड़ के दावे ने मचाई सनसनी: अब सामने आया ऐसा सच कि प्रवक्ता को देनी पड़ी सफाई,आखिर क्या है पूरा मामला? ● नवरात्रि में हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश ● छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल ● EC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल: राहुल-प्रियंका समेत ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता गिरफ्तार, SIR के विरोध में दिल्ली में सियासी संग्राम”देखिए वीडियो... ● भारती विश्वविद्यालय : फैकल्टी आफ फार्मेसी मे मना राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह ● कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद मनोज कुमार पांडेय की पूजनीय माताजी श्रीमती दुर्गावती पांडेय का निधन,रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार,परिवार में छाया गहरा शोक ● रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: दिल्ली का सफर हुआ आसान...,अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब हफ्ते में दो दिन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी ● प्रगति भवन, भिलाई में ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर ‘स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन ● संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 ● रिसाली से कांग्रेस का रणघोष: भूपेश बघेल-ताम्रध्वज साहू की हुंकार, मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में चुनावी जंग के लिए तैयार संगठन, बोले—पूरी ताकत से लड़ेंगे निगम चुनाव ● भिलाई के फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में लगी आग: कक्षाओं में मौजूद थे बच्चे,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की प्रारंभिक जानकारी ● अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर्ड प्रोफेसरों की बंद पेंशन बहाल करो - मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ● छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ आरोपी आज पेश होंगे कोर्ट में,जानिए क्या है पूरा मामला? ● भिलाई में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत का आरोप: तबीयत बिगड़ी तो सामने आई दरिंदगी, 45 वर्षीय मकान मालिक गिरफ्तार ● कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले - इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा ● हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प - हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह ● छत्तीसगढ़: सिर्फ 1 हजार रुपए के लिए दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या..., जंगल में ले जाकर सिर पर बरसाई लकड़ी,नदी में बहाए हथियार और मोबाइल ● छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट
• दुर्ग पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई: घर से लापता तीन बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया • भिलाई में अस्थि विसर्जन पर साथ नहीं ले जाने से नाराज 5वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, कुरूद में मातम • स्वामी विवेकानन्द के विचारों में निहित है मानव-उत्कर्ष का मार्ग - शरद विवेक सागर,मानव-उत्कर्ष के लिए स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक - स्वामी प्रपत्त्यानन्द • नहीं थमी बीएसपी से लोहा चोरी, भिलाई के छावनी में कट रहा था लोहा, विधायक की पहल से पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी • दुर्ग में गरीबों के निवाले पर डाका! चावल की कालाबाजारी की बिना जांच ही लीपापोती, अधिकारियों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल • नवरात्रि पर्व से पहले सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारे निगम- अलताफ अहमद • पत्रकारिता का धौंस दिखाकर कर्मचारियों से मारपीट और धमकी देने का आरोप: हनु नायक उर्फ हनुमान गिरफ्तार • भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी लापरवाही: कोक ओवन में क्रेन पलटने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल • प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन का जीवंत मंचन, लाइट एंड साउंड शो में शामिल हुए कन्हैया सोनी • GENNEXT संवाद में कन्हैया सोनी की सहभागिता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन • डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ बमें मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल • रायपुर में हैवानियत की हद! 3 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोप, AIIMS का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार • दुर्ग के प्राचीन मां शीतला मंदिर में 11 अक्टूबर से गूंजेंगे जयकारे, मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाएगा बैगापारा • दया सिंह का बड़ा धार्मिक आमंत्रण: खुर्सीपार में माता रानी के दर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को दिया न्योता • भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना विश्व पर्यावास दिवस • छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग के नियमों में बड़ा बदलाव: नेगेटिव लिस्ट मॉडल लागू, अब लोगों को मिलेंगे ये फायदें • बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य शासन को नोटिस जारी, किया जवाब-तलब • छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अफसरों की नई पदस्थापना, किसे कहां मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट • सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही कुलदीप के चेहरे पर दिखा खौफ, रायपुर जेल भेजा जाएगा • महतारी वंदन की 32वीं किश्त से महिलाओं को आर्थिक संबल, कन्हैया सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया स्वागत • भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस: मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन • नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने मनाया "काला दिवस" • विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को: इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, कई बड़े फैसलों पर होगा मंथन • BREAKING NEWS: भिलाई की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की लपटें—5 किमी दूर तक दिखा काला धुआं, मजदूरों के घायल होने की सूचना • छत्तीसगढ़: कोल लेवी मामले में जांच का दायरा बढ़ा, ईओडब्ल्यू ने आईएएस जयप्रकाश मौर्य की भूमिका पर लगाए आरोप • Bollywood के मशहूर अभिनेता Nana Patekar के निधन से टूटा सिनेमा जगत, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस • गोवा जूनियर वेस्ट ज़ोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के छत्तीसगढ़ी पदक विजेताओं ने खेल निदेशक आकांक्षा शिक्षा खलखो से की मुलाकात; हर संभव सहायता का मिला भरोसा • भिलाई-दुर्ग में गूंजी ‘सेवा संकल्प’ की ज्योति, PM मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर को किया याद; कन्हैया सोनी समेत कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा-समर्पण का संकल्प • अपनों ने ठुकराया तो समाज ने अपनाया: 11 दिन से लावारिस पड़ी थी खारुन नदी में मिली युवक की लाश, कुम्हारी थाना और सर्व समाज कल्याण समिति ने सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार • छत्तीसगढ़: मतदाता सूची से छूटे 19 लाख नाम जुड़ेंगे, एक महीने का विशेष अभियान शुरू • छत्तीसगढ़ में ठगों से सावधान: गृह मंत्री का फर्जी PA बनकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार • सरकारी हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में क्या हुआ ऐसा? 4 साल की देरी के बाद साय सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट • विराट कोहली से जुड़े 5 करोड़ के दावे ने मचाई सनसनी: अब सामने आया ऐसा सच कि प्रवक्ता को देनी पड़ी सफाई,आखिर क्या है पूरा मामला? • नवरात्रि में हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश • छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल • EC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल: राहुल-प्रियंका समेत ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता गिरफ्तार, SIR के विरोध में दिल्ली में सियासी संग्राम”देखिए वीडियो... • भारती विश्वविद्यालय : फैकल्टी आफ फार्मेसी मे मना राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह • कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद मनोज कुमार पांडेय की पूजनीय माताजी श्रीमती दुर्गावती पांडेय का निधन,रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार,परिवार में छाया गहरा शोक • रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: दिल्ली का सफर हुआ आसान...,अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब हफ्ते में दो दिन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी • प्रगति भवन, भिलाई में ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर ‘स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन • संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 • रिसाली से कांग्रेस का रणघोष: भूपेश बघेल-ताम्रध्वज साहू की हुंकार, मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में चुनावी जंग के लिए तैयार संगठन, बोले—पूरी ताकत से लड़ेंगे निगम चुनाव • भिलाई के फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में लगी आग: कक्षाओं में मौजूद थे बच्चे,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की प्रारंभिक जानकारी • अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर्ड प्रोफेसरों की बंद पेंशन बहाल करो - मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन • छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ आरोपी आज पेश होंगे कोर्ट में,जानिए क्या है पूरा मामला? • भिलाई में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत का आरोप: तबीयत बिगड़ी तो सामने आई दरिंदगी, 45 वर्षीय मकान मालिक गिरफ्तार • कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले - इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा • हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प - हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह • छत्तीसगढ़: सिर्फ 1 हजार रुपए के लिए दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या..., जंगल में ले जाकर सिर पर बरसाई लकड़ी,नदी में बहाए हथियार और मोबाइल • छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट
Chhattisgarh Ki Awaaz
अन्य

स्वामी विवेकानन्द के विचारों में निहित है मानव-उत्कर्ष का मार्ग - शरद विवेक सागर,मानव-उत्कर्ष के लिए स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक - स्वामी प्रपत्त्यानन्द

October 11, 2026, 03:24 PM 580
बंशी अग्रवाल
प्रिय ज्वेलर्स
अतुल ऑटो

स्वामी विवेकानन्द के विचारों में निहित है मानव-उत्कर्ष का मार्ग - शरद विवेक सागर

मानव-उत्कर्ष के लिए स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक - स्वामी प्रपत्त्यानन्द

Bharti college
छोटू

स्वामी आत्मानन्द स्मृति व्याख्यान में ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर हुआ सारगर्भित विमर्श

Soni ji
Sarada

आफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं श्री रामकृष्ण सेवा मंडल, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी आत्मानन्द जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर स्वामी आत्मानन्द स्मृति व्याख्यान का आयोजन सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम, रायपुर की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘विवेक ज्योति’ के संपादक श्रीमत् स्वामी प्रपत्त्यानन्द जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डेक्सटेरिटी ग्लोबल, पटना के सीईओ एवं संस्थापक श्री शरद विवेक सागर तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में विवेकानंद विद्यापीठ, रायपुर के सचिव एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानन्द एवं स्वामी आत्मानन्द के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
श्री बंछोर ने ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी आत्मानन्द जी रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम, रायपुर तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के संस्थापक थे। उन्होंने सन् 1951 में नागपुर विश्वविद्यालय से प्योर मैथिमेटिक्स (शुद्ध गणितशास्त्र) में एम.एस-सी. की उपाधि प्राप्त की तथा सर्वाधिक गुणांक पाने के कारण स्वर्ण पदक के अधिकारी हुए। इसके तुरन्त बाद ही उन्होंने सुविख्यात रामकृष्ण मठ-मिशन में प्रवेश ले लिया और तब से लेकर अन्त तक उनका जीवन श्रीरामकृष्ण और स्वामी विवेकानन्द के चरणों में समर्पण और सेवा का रहा।
स्वामीजी अत्यन्त प्रतिभाशाली वक्ता और लेखक थे। वे वाणी के साथ ही कलम के भी धनी थे तथा अध्यात्म एवं अन्य सम्बन्धित विषयों पर अपने सारगर्भित एवं प्रभावी व्याख्याओं, प्रवचनों और लेखों के लिए देश भर में विख्यात थे। श्रीमद्भगवद्गीता पर हुए कुल 213 प्रवचनों में से प्रथम 78 प्रवचनों का संग्रह ‘गीतातत्त्व-चिन्तन’ के नाम से दो खण्डों में प्रकाशित हुआ है जो उनके गहन आध्यात्मिक पैठ तथा प्रकाण्ड ज्ञान को प्रदर्शित करता है। स्वामीजी का संगठन-कौशल अपूर्व था। उनके कुशल निर्देशन और संरक्षण में प्रारम्भ हुए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और राजस्थान में रामकृष्ण-विवेकानन्द के नाम पर लगभग बीस आश्रम परिचालित हो रहे हैं।
कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए आफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई इस्पात संयंत्र के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। उन्होंने कहा कि श्री शरद विवेक सागर भारत के प्रख्यात सामाजिक उद्यमी, विचारक और ओजस्वी वक्ता हैं। वे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त गैर-लाभकारी संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक हैं, जो युवाओं को शिक्षा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने बताया कि कम उम्र में सामाजिक बदलाव के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं प्रभावशाली वक्तृत्व के कारण श्री सागर को अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आमंत्रित किया जाता रहा है। उन्हें फोर्ब्स द्वारा विश्व के 30 सबसे प्रभावशाली युवाओं की सूची में शामिल किया गया है तथा रॉकफेलर फाउंडेशन द्वारा अगली सदी के 100 इनोवेटर्स की सूची में स्थान दिया गया है।
श्री बंछोर ने विशिष्ट वक्ता डॉ. ओमप्रकाश वर्मा का परिचय देते हुए बताया कि वे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सेवानिवृत्त प्राध्यापक हैं तथा उन्होंने पूर्व में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है। शिक्षा, सामाजिक चिंतन एवं सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Christian Collage
खाटू श्याम
Rungta

स्वामी विवेकानन्द के विचारों में निहित है मानव-उत्कर्ष का मार्ग - शरद विवेक सागर

मुख्य वक्ता श्री शरद विवेक सागर ने ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानन्द का दर्शन केवल आध्यात्मिकता तक सीमित नहीं था, बल्कि वह व्यक्ति निर्माण, चरित्र निर्माण, शिक्षा, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का व्यापक दर्शन था।

अल्ताफ
शमशेर

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं में असीम संभावनाएं देखते थे। उनका विश्वास था कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपार शक्ति विद्यमान है और सही शिक्षा, अवसर एवं मार्गदर्शन मिलने पर युवा समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। आज के समय में जब युवा अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तब विवेकानन्द जी का ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ का संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो जाता है।

श्री सागर ने कहा कि मानव-उत्कर्ष का वास्तविक अर्थ केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा एवं सामर्थ्य का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास के लिए करना है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आधुनिक शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक उद्यमिता से जोड़ते हुए कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि समस्या का समाधान करने वाला और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला नेतृत्वकर्ता बनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, आत्मविश्वास, अनुशासन, ज्ञान और सेवा भावना के माध्यम से व्यक्ति असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्यों को भी प्राप्त कर सकता है।

स्वामी विवेकानन्द का चिंतन व्यक्ति से राष्ट्र तक विकास की दिशा देता है -  डॉ. ओमप्रकाश वर्मा

विशिष्ट वक्ता डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानन्द के जीवन-दर्शन एवं चिंतन की विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत करते हुए पूरी दुनिया को मानवता, सहिष्णुता और सेवा का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि विवेकानन्द जी के लिए शिक्षा का उद्देश्य केवल सूचना या डिग्री प्राप्त करना नहीं था, बल्कि मनुष्य के भीतर निहित शक्ति एवं चरित्र का विकास करना था। उनका मानना था कि मजबूत चरित्र वाला, आत्मविश्वासी और संवेदनशील मनुष्य ही समाज एवं राष्ट्र के लिए वास्तविक योगदान दे सकता है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने धर्म को मानव सेवा से जोड़ा। उनके विचारों में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक एवं वैश्विक परिस्थितियों में स्वामी विवेकानन्द का चिंतन हमें मानवीय मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विवेकानन्द का संदेश आज के समाज के लिए मार्गदर्शक - स्वामी प्रपत्त्यानन्द

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी प्रपत्त्यानन्द जी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का चिंतन कालजयी है। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द जी ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति को विश्व के सामने स्थापित करने के साथ-साथ भारतीय समाज को आत्मविश्वास और आत्मगौरव का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानन्द जी ने भी स्वामी विवेकानन्द के विचारों को अपने जीवन और कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाया। शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के माध्यम से मानव निर्माण करना ही स्वामी आत्मानन्द के जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहा। इसलिए स्वामी आत्मानन्द की जयंती के अवसर पर ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर यह स्मृति व्याख्यान अत्यंत सार्थक एवं प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि आज समाज को ऐसी शिक्षा और नेतृत्व की आवश्यकता है जो व्यक्ति को केवल सफल ही नहीं, बल्कि संवेदनशील, जिम्मेदार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनाए। स्वामी विवेकानन्द का जीवन एवं संदेश इस दिशा में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्रा द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानन्द स्मृति व्याख्यान ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों को वर्तमान समय की चुनौतियों से जोड़ते हुए मानव-निर्माण, युवा शक्ति, शिक्षा, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सार्थक संदेश दिया है।

कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र मानिकपुरी ने किया।
इस कार्यक्रम में आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, उपाध्यक्ष रेमी थॉमस, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्या, अनु पी., जोनल प्रतिनिधि संजय तिवारी, श्रवण कुमार शुक्ला, विकास कुमार सिन्हा, विनीत वर्मा तथा श्री रामकृष्ण सेवा मंडल, भिलाई के सचिव श्री तुषार सिंह सहित समिति के सदस्यगण एंव बड़ी संख्या में भिलाई नगर वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

Trending Now