Breaking News
भिलाई रेलवे यार्ड में CBI की दबिश: सीनियर DME से घंटों पूछताछ,शिकायत पहुंची दिल्ली,खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज भिलाई लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी,तहसील की जांच में खुलासा—लाल मैदान नगर निगम भिलाई की जमीन, विधायक रिकेश के प्रयासों से दूर हुआ जमीन का विवाद भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में स्टंटबाजी करने वालों पर चला पुलिस का डंडा: 2 बाइक जब्त, ₹12 हजार का चालान चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल; मलबे-पानी में फंसे मजदूरों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी दुर्ग मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान: भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई OA-बीएसपी ने सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा से अधिकारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब: कन्हैया सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का जोश भूपेश बघेल की बीजेपी को खुली चेतावनी: ‘सरकार बदलने वाली है, ईडी संभल जाए’,कांग्रेस आई तो बीजेपी नेताओं के घोटालों की होगी जांच CCET Organises Industry Bridge Programme on Emerging Technologies and Industry 5.0 एच एस मिश्रा सर्वसम्मति से बने भिलाई श्रमिक सभा यूनियन के अध्यक्ष,डीके सिंह बने महासचिव छत्तीसगढ़िया अस्मिता मिटाने में लगी भाजपा सरकार, हमारी बोली-भाषा और संस्कृति पर हमला :- भूपेश बघेल भाजपा जिला भिलाई कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली अमावस्या पर्व, अन्नदाताओं के सम्मान और छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प “रुक, आज तुझे बताता हूं”: विवाद के बाद युवक को कार से कुचला, फिर दूर तक घसीटता रहा आरोपी...,पुलगांव पुलिस ने आरोपी अजय गारूडीक को किया गिरफ्तार जल्द ही भिलाई का हृदय स्थल सिविक सेंटर होगा अतिक्रमण मुक्त, व्यवस्थित एवं पार्किंग फ्री। Dhamtari: बस्तर की बाइक यात्रा बनी आखिरी सफर, ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत दुर्ग में हिसाब-किताब के विवाद में खूनी खेल, बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला दुर्ग में LOVE, DRINK और DEATH: गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद छत पर मिली बॉयफ्रेंड की लाश,रात के झगड़े से मौत तक की पूरी कहानी... भिलाई चेंबर कार्यालय में प्रेरणादायी सत्संग: कन्हैया सोनी ने व्यापारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में मिला शराब के नशे में… विधायक रिकेश ने कहा- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी दुर्ग में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान में फॉर्म भराया,जनता ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा राज में स्मार्ट मीटर अभिशाप मीटर हो गया है सुपेला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: दो चोरी का चंद घंटों में खुलासा,भिलाई निगम के पार्षद पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को धमकाकर चुरवाए जेवर, 8 लाख की मशरूका बरामद नेहरू नगर व्यापारी संघ ने निगम आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह से की भेंट, कमर्शियल एवं साडा कॉम्प्लेक्स की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन । ब्रेकिंग: नगर निगम भिलाई के पार्षद का बेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार..., नाबालिग को बनाया मोहरा, 6 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद CCET में नए बैच 2026–27 के लिए आशीर्वाद समारोह एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु साइबर सेल भिलाई और संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के मध्य MOU पर हस्ताक्षर हुए “बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी का झांसा: 5.30 लाख की ठगी,10-15 लोगों को भी बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार” सेंट थॉमस कॉलेज, रुबांधा, भिलाई के बी.एड. विद्यार्थियों का शानदार परिणाम “नशे के सौदागर, साइबर ठग और फरार आरोपी रडार पर: SSP विजय अग्रवाल ने कसी कमान, साइबर क्राइम, नशा और फरार आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई,दिए सख्त निर्देश सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: उफनता नाला, बांस का पुल और बेबस सिस्टम...,छत्तीसगढ़ में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे शिक्षक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल: जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के तबादले की सिफारिश, लंबित मामलों के निपटारे को मिलेगी रफ्तार? स्पा की आड़ में ‘जिस्म का खेल’! जुनवानी के ली वेलनेस सेंटर पर पुलिस रेड, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस पुल पर फंसी: धंसा पहिया तो मची चीख-पुकार, 54 श्रद्धालुओं की सांसें अटकीं, कई घायल विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा आदिवासी समाज, विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल जुनवानी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का संदेश, कन्हैया सोनी ने 5 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प; मातृशक्ति ने बढ़ाया उत्साह भिलाई की बसाहट के नाम पर राजनीतिक नौटंकी बंद करें देवेंद्र यादव:- भोजराज सिन्हा...,सत्ता में रहते 5 साल क्या किया? अब BSP घेराव कर जनता को गुमराह करने का प्रयास क्यों? अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन: सेक्टर-9 में गूंजी ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की गूंज,सीजू एंथोनी के आयोजन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता बीएसपी कथित लोहा चोरी संगठित नेटवर्क में हड़कंप, सोशल मीडिया पर आ रहे चिंता बढ़ाने वाले कमेंट, विधायक रिकेश बोले...... बिलासपुर के श्मशान में ‘तंत्र-मंत्र’ का सनसनीखेज मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित साधना, रिश्तेदार की जमानत से जुड़ा दावा,गांव में मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय के अभिजीत सराफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीजू एंथोनी ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला, प्रशिक्षण के साथ ट्रेनर का किया सम्मान शिव पर अभद्र टिप्पणी: FIR के बाद गिरफ्तारी और अब जेल...,अरुण पन्नालाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एवं फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर कार्यशाला का सफल आयोजन UCC पर दीपक बैज के बयान से गरमाई सियासत, कन्हैया सोनी का तीखा पलटवार— “आदिवासियों को डराना बंद करे कांग्रेस, BJP है हितों की सच्ची रक्षक” वैशाली नगर के समाजों को विधायक निधि से मिल रही भवन निर्माण की सौगात, रिकेश सेन बोले- जिनको नहीं मिला, वे करें संपर्क..., अभी 8 करोड़ की निधि उपलब्ध छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात: सबसे पहले दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 240 बसों को मिली मंजूरी दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर और तुलादान बने आकर्षण भिलाई मैत्री महाविद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: बी.एड. और डी.एल.एड. में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
• भिलाई रेलवे यार्ड में CBI की दबिश: सीनियर DME से घंटों पूछताछ,शिकायत पहुंची दिल्ली,खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज • भिलाई लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी,तहसील की जांच में खुलासा—लाल मैदान नगर निगम भिलाई की जमीन, विधायक रिकेश के प्रयासों से दूर हुआ जमीन का विवाद • भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में स्टंटबाजी करने वालों पर चला पुलिस का डंडा: 2 बाइक जब्त, ₹12 हजार का चालान • चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल; मलबे-पानी में फंसे मजदूरों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी • दुर्ग मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान: भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई • OA-बीएसपी ने सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा से अधिकारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा • तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब: कन्हैया सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का जोश • भूपेश बघेल की बीजेपी को खुली चेतावनी: ‘सरकार बदलने वाली है, ईडी संभल जाए’,कांग्रेस आई तो बीजेपी नेताओं के घोटालों की होगी जांच • CCET Organises Industry Bridge Programme on Emerging Technologies and Industry 5.0 • एच एस मिश्रा सर्वसम्मति से बने भिलाई श्रमिक सभा यूनियन के अध्यक्ष,डीके सिंह बने महासचिव • छत्तीसगढ़िया अस्मिता मिटाने में लगी भाजपा सरकार, हमारी बोली-भाषा और संस्कृति पर हमला :- भूपेश बघेल • भाजपा जिला भिलाई कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली अमावस्या पर्व, अन्नदाताओं के सम्मान और छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प • “रुक, आज तुझे बताता हूं”: विवाद के बाद युवक को कार से कुचला, फिर दूर तक घसीटता रहा आरोपी...,पुलगांव पुलिस ने आरोपी अजय गारूडीक को किया गिरफ्तार • जल्द ही भिलाई का हृदय स्थल सिविक सेंटर होगा अतिक्रमण मुक्त, व्यवस्थित एवं पार्किंग फ्री। • Dhamtari: बस्तर की बाइक यात्रा बनी आखिरी सफर, ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत • दुर्ग में हिसाब-किताब के विवाद में खूनी खेल, बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला • दुर्ग में LOVE, DRINK और DEATH: गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद छत पर मिली बॉयफ्रेंड की लाश,रात के झगड़े से मौत तक की पूरी कहानी... • भिलाई चेंबर कार्यालय में प्रेरणादायी सत्संग: कन्हैया सोनी ने व्यापारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश • स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में मिला शराब के नशे में… विधायक रिकेश ने कहा- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी • दुर्ग में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान में फॉर्म भराया,जनता ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा राज में स्मार्ट मीटर अभिशाप मीटर हो गया है • सुपेला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: दो चोरी का चंद घंटों में खुलासा,भिलाई निगम के पार्षद पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को धमकाकर चुरवाए जेवर, 8 लाख की मशरूका बरामद • नेहरू नगर व्यापारी संघ ने निगम आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह से की भेंट, कमर्शियल एवं साडा कॉम्प्लेक्स की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन । • ब्रेकिंग: नगर निगम भिलाई के पार्षद का बेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार..., नाबालिग को बनाया मोहरा, 6 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद • CCET में नए बैच 2026–27 के लिए आशीर्वाद समारोह एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित • डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु साइबर सेल भिलाई और संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के मध्य MOU पर हस्ताक्षर हुए • “बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी का झांसा: 5.30 लाख की ठगी,10-15 लोगों को भी बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार” • सेंट थॉमस कॉलेज, रुबांधा, भिलाई के बी.एड. विद्यार्थियों का शानदार परिणाम • “नशे के सौदागर, साइबर ठग और फरार आरोपी रडार पर: SSP विजय अग्रवाल ने कसी कमान, साइबर क्राइम, नशा और फरार आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई,दिए सख्त निर्देश • सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: उफनता नाला, बांस का पुल और बेबस सिस्टम...,छत्तीसगढ़ में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे शिक्षक • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल: जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के तबादले की सिफारिश, लंबित मामलों के निपटारे को मिलेगी रफ्तार? • स्पा की आड़ में ‘जिस्म का खेल’! जुनवानी के ली वेलनेस सेंटर पर पुलिस रेड, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार • छत्तीसगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस पुल पर फंसी: धंसा पहिया तो मची चीख-पुकार, 54 श्रद्धालुओं की सांसें अटकीं, कई घायल • विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा आदिवासी समाज, विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल • जुनवानी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का संदेश, कन्हैया सोनी ने 5 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प; मातृशक्ति ने बढ़ाया उत्साह • भिलाई की बसाहट के नाम पर राजनीतिक नौटंकी बंद करें देवेंद्र यादव:- भोजराज सिन्हा...,सत्ता में रहते 5 साल क्या किया? अब BSP घेराव कर जनता को गुमराह करने का प्रयास क्यों? • अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन: सेक्टर-9 में गूंजी ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की गूंज,सीजू एंथोनी के आयोजन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता • बीएसपी कथित लोहा चोरी संगठित नेटवर्क में हड़कंप, सोशल मीडिया पर आ रहे चिंता बढ़ाने वाले कमेंट, विधायक रिकेश बोले...... • बिलासपुर के श्मशान में ‘तंत्र-मंत्र’ का सनसनीखेज मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित साधना, रिश्तेदार की जमानत से जुड़ा दावा,गांव में मचा हड़कंप • छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल • राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय के अभिजीत सराफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन • शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा • अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीजू एंथोनी ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील • ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला, प्रशिक्षण के साथ ट्रेनर का किया सम्मान • शिव पर अभद्र टिप्पणी: FIR के बाद गिरफ्तारी और अब जेल...,अरुण पन्नालाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत • भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एवं फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर कार्यशाला का सफल आयोजन • UCC पर दीपक बैज के बयान से गरमाई सियासत, कन्हैया सोनी का तीखा पलटवार— “आदिवासियों को डराना बंद करे कांग्रेस, BJP है हितों की सच्ची रक्षक” • वैशाली नगर के समाजों को विधायक निधि से मिल रही भवन निर्माण की सौगात, रिकेश सेन बोले- जिनको नहीं मिला, वे करें संपर्क..., अभी 8 करोड़ की निधि उपलब्ध • छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात: सबसे पहले दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 240 बसों को मिली मंजूरी • दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर और तुलादान बने आकर्षण • भिलाई मैत्री महाविद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: बी.एड. और डी.एल.एड. में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
Chhattisgarh Ki Awaaz
अन्य

भिलाई रेलवे यार्ड में CBI की दबिश: सीनियर DME से घंटों पूछताछ,शिकायत पहुंची दिल्ली,खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज

August 14, 2026, 07:04 PM 1280
ST Thomas collage
छत्तीसगढ़

भिलाई PP यार्ड में CBI की दबिश, रनिंग बिल के बदले ‘मोटी रकम’ मांगने की शिकायत; सीनियर DME से पूछताछ

भिलाई/दुर्ग। चरोदा स्थित रेलवे के पीपी यार्ड में गुरुवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम अचानक पहुंची। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी पर ठेकेदार के रनिंग बिल को पास कराने के एवज में कथित तौर पर रकम मांगने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। CBI की टीम ने सीनियर डीएमई अनमोल उइके के कार्यालय में पहुंचकर उनसे पूछताछ की और संबंधित दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

Bharti college
छोटू

जानकारी के मुताबिक, सीनियर डीएमई अनमोल उइके के खिलाफ दिल्ली स्थित CBI में शिकायत पहुंची थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रेलवे में काम करने वाले एक कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल को मंजूरी देने के बदले रकम की मांग की गई। शिकायत सामने आने के बाद CBI ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक स्तर पर जांच शुरू की। इसके बाद अधिकारियों की एक टीम चरोदा स्थित पीपी यार्ड पहुंची।

MGM School se 6
Soni ji
Sarada

करीब आठ सदस्यीय टीम पहुंची यार्ड

Christian Collage
खाटू श्याम
Rungta

रेलवे से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार, CBI की करीब आठ सदस्यीय टीम चरोदा पीपी यार्ड पहुंची। टीम में दिल्ली और छत्तीसगढ़ पासिंग वाहनों से पहुंचे अधिकारी शामिल थे। यार्ड में पहुंचने के बाद CBI अधिकारियों ने सीधे सीनियर डीएमई के कार्यालय का रुख किया।

रस्तोगी कॉलेज

बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने सीनियर डीएमई से शिकायत से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ की। इसके साथ ही कार्यालय में मौजूद संबंधित फाइलों, दस्तावेजों और रिकॉर्ड को भी जांच के दायरे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान यार्ड में मौजूद रेलवे कर्मचारियों के बीच भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

N K बंछोर
वंश बहादुर
शमशेर

रनिंग बिल को लेकर सामने आई शिकायत

पूरे मामले की शुरुआत एक ठेकेदार के रनिंग बिल से जुड़ी शिकायत से होने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि काम से संबंधित बिल को आगे बढ़ाने और भुगतान की प्रक्रिया में मंजूरी दिलाने के एवज में कथित तौर पर रकम की मांग की गई।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और CBI की ओर से भी कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट होना बाकी है कि जांच के दौरान CBI को क्या तथ्य और दस्तावेज मिले हैं।

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच

CBI की टीम ने सीनियर डीएमई के कार्यालय में मौजूद संबंधित दस्तावेजों की जांच की। माना जा रहा है कि जांच अधिकारी शिकायत में लगाए गए आरोपों से संबंधित रिकॉर्ड, रनिंग बिल और उसकी मंजूरी की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

जांच का एक अहम पहलू यह भी हो सकता है कि संबंधित ठेकेदार का बिल किस स्तर पर लंबित था, उसकी मंजूरी की प्रक्रिया क्या थी और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े कोई दस्तावेजी या अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं या नहीं।

रेलवे विभाग में बढ़ी हलचल

चरोदा का पीपी यार्ड रेलवे के लिए महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में शामिल है। यहां रेलवे वैगनों के मेंटेनेंस समेत उनसे जुड़े तकनीकी कार्य किए जाते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण यार्ड में CBI टीम के पहुंचने के बाद रेलवे विभाग में हलचल बढ़ गई।

कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद कर्मचारियों और रेलवे से जुड़े लोगों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, जांच पूरी होने और CBI की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

2023 में भी CBI कार्रवाई से सुर्खियों में आया था PP यार्ड

चरोदा स्थित पीपी यार्ड पहले भी CBI की कार्रवाई के चलते चर्चा में रह चुका है। वर्ष 2023 में भी कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के आरोपों से जुड़ी जांच के सिलसिले में CBI की कार्रवाई की जानकारी सामने आई थी।

अब एक बार फिर रनिंग बिल को लेकर कथित रकम मांगने की शिकायत के बाद CBI टीम के पहुंचने से यह रेलवे यार्ड सुर्खियों में है।

फिलहाल CBI की कार्रवाई जारी रहने और आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Trending Now

Visit Website