“देशभक्ति के रंग में रंगा शकुंतला विद्यालय, उत्साह से मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस”
‘शकुंतला विद्यालय’ परिसर मैं तिरंगे की आभा से सुशोभित आजादी का यह राष्ट्रीय-पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी, शाला प्राचार्य विपिन कुमार एवं उपस्थित अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया गया ।
इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय प्रांगण राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। पधारे हुए अतिथियों का अभिनंदन उपप्राचार्य जी रंजना कुमार ने अपनी सुंदर एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से व्यक्त किया।
इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ “बाल वाटिका” के नन्हे-मुन्ने की नन्हे कदमों की थिरकन, मासूम मुस्कान और अपनी पोशाक को संभालते हुए बच्चों की मनमोहक अदाओं ने सभी का मन मोह लिया। हायर विंग के विद्यार्थियों मैं रोहित कोल और तमन्ना कुमारी ने अपने प्रभावशाली भाषण के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना और बदलते भारत की तस्वीर को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं मिडिल विंग के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य के माध्यम से भारत की रंग-बिरंगी संस्कृति से परिचय कराया ।
संगीत कला के विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत के माध्यम से राष्ट्र के गौरव का गुणगान कर पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया । वहीं हायर विंग की छात्राओं ने कत्थक नृत्य की लुभावनी प्रस्तुति दी । संस्कृति कार्यक्रम का केंद्र छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोकगायिका तीजन बाई को समर्पित श्रद्धांजलि छात्रा प्रातिका लाँजिवाल ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से दी |
विद्यालय की जगमगाहट, तिरंगे की आकर्षक सजावट, विद्यार्थियों का जोश और नन्हे कलाकारों का जुनून देखकर सभा को संबोधित करते हुए ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने कहा-राष्ट्रीयता यदि केवल बाहरी आवरण और रंगमंच की प्रस्तुति तक सीमित है, तो यह भारत, भारतीयता और राष्ट्र के प्रति मात्र छलावा है। बच्चों की प्रस्तुतियों ने बार-बार हम सभी को यह संदेश दिया कि सजगता और समर्पण की अभिव्यक्ति में ही राष्ट्रप्रेम का वास्तविक अर्थ निहित है। अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध होना ही भारत माता की सच्ची भक्ति है। विकसित राष्ट्र का सपना तभी पूरा होगा, जब हम अपने अधिकारों के साथ अपनी जिम्मेदारियों को भी समझेंगे।
मंच संचालन की भूमिका में विद्यार्थियों आदर्श सिंह और तेजस्वी मिश्रा ने शानदार साझेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया तथा उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई का वितरण किया गया और इसी के साथ यह राष्ट्रीय पर्व का संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मेनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली सेक्टर) एवं अन्य विशिष्टगण उपस्थित रहे |
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।